
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 मार्च 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिले में फूड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा एफएसएसएआई खाद्य अनुज्ञप्ति / पंजीयन के लिए ड्रीम कैफ़े लेंधरा रोड़ बरमकेला में 29 मार्च को फूड शिविर का आयोजन किया गया है। पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से संध्याकालीन 4 बजे तक किया जावेगा। शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत रिपैकर ,रीलेबरर ,खाद्य परिवहन, थोक व खुदरा विक्रेता, होटल ,रेस्टोरेंट,ढाबा ,किराना दुकान ,मीट शॉप, पान ठेला, गुपचुप ठेला, गन्ना रस ,जूस सेंटर, खाद्य बर्फ, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर, सब्जी, फल विक्रेता व अन्य किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार कर्ता को लाइसेंस/ पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है।







