कानूनसंगठनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

02 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में नया इतिहास रचने का संकल्प: संयुक्त पत्रकार महासभा

रायपुर”छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर गर्व से गुंजायमान होने वाली है, जब 30 पत्रकार संघ एकजुट होकर ‘संयुक्त पत्रकार महासभा’ में गर्जना करेंगे। 02 अक्टूबर को गॉस मेमोरियल ग्राउंड, आकाशवाणी चौक, रायपुर में आयोजित होने वाला यह महासभा एक इतिहास रचेगा। समस्त प्रदेश के पत्रकार संगठन, अपने साहस और एकजुटता का परचम लहराते हुए इस महायोजन में भागीदारी कर रहे हैं।

यह महासभा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी अडिग इच्छाशक्ति और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हमारी ज्वलंत प्रतिज्ञा है। अब समय आ गया है कि हम सभी अपनी आवाज को एक करके इस धरने को एक महाआंदोलन में परिवर्तित करें। पत्रकार साथियों, अपनी उपस्थिति से इस महासभा को ऊर्जा प्रदान करें और दिखा दें कि पत्रकारिता केवल कलम की ताकत नहीं, बल्कि समाज की दिशा बदलने का आधार भी है।

आइए, हम सब मिलकर संगठन को अपराजेय बनाएँ, एक नये युग की शुरुआत करें और ‘पत्रकारिता संकल्प’ को अटल सत्य के रूप में स्थापित करें। यह संकल्प हमारा नारा है, इसे सिद्ध करना हमारी जिम्मेदारी है!”

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button