
सारंगढ़:- एक ओर जहा पानी की संकट से निजात पाने के लिए लाखो रुपए खर्च कर पानी टंकी निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि आम जनता के घरों तक आसानी से पानी पहुंच सके लेकिन सारंगढ़ में एक ऐसा पंचायत है जहा पर एक दशक से पानी पाइप तो लगा हुआ है और नलजल योजना के तहत वर्तमान में चार हजार लीटर की पानी टंकी निर्माण भी हो चुका है पर पानी की सप्लाई भी बराबर हो रहा है। लेकिन माधोपालि के एक मोहल्ला में पानी की किल्लत भरी हुई है।

यहां ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 8 बजे से सिर्फ एक घंटा पानी मिलता है, जबकि बस्ती तरफ पूरा समय पानी बहता रहता है और उसी पानी से सब्जी भाजी उगाया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों द्वारा सारंगढ़ कलेक्टर कार्यालय जनदर्शन में शिकायत भी किया गया था। जिसमे इंक्वारी (जांच) टीम भी बना लेकिन जांच के पर सिर्फ खाना पूर्ति किया गया और ग्रामीण पानी के लिए तरसते रहे अभी जबकि गर्मी की मौसम पूरा बचा हुआ है ऐसे में आम जनता की सुनवाई कौन करेगा और कहा जाए। अब आगे यह देखना लाजमी होगा कि खबर चलने के बाद इस पर कार्यवाही किया जाता है या नही।







