कानूनक्राइम

माफिया अतीक-अशरफ अहमद की हत्या के पश्चात यूपी सीएम एक्शन मोड में,न्यायिक जांच के आदेश,17 पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित के निर्देश

लखनऊ(उत्तर प्रदेश) स्वतंत्र भारत न्यूज़। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में आ गए हैं। देर रात में ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पूरी घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए, साथ ही अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रयागराज भेज दिया गया है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे जिले में धारा 144 लागू करके जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

इधर राज्य मुख्यालय लखनऊ से पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा और स्पेशल पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार को पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिया है कि तत्काल तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया जाए जो पूरे मामले की जांच कर सकेगा।

गौरतलब, है कि माफिया अतीत अहमद और उसके भाई अशरफ कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब दोनों भाइयों को प्रयागराज की काल्विन अस्पताल में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लेकर जा रही थी।

दरअसल, उमेश पाल की हत्या कांड में अतीत और अशरफ को प्रयागराज पुलिस ने न्यायालय से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। आज दिन भर पूछताछ के पश्चात रात में पुलिस जब अतीक और अशरफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने अस्पताल लेकर गई, तो वहीं 3 लोगों ने गोली मारकर दोनों भाइयों की हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावरों को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button