कानूनक्राइम

लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अविवाहितों के नाम पर बने हजारों राशन कार्ड, बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

सरगुजा (लखनपुर)। लखनपुर क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अविवाहित लोगों के नाम पर हजारों राशन कार्ड बनाए गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फूड इंस्पेक्टर तक इस गड़बड़ी की जानकारी नहीं पहुंची थी, लेकिन अब विभागीय स्तर पर मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसे सभी राशन कार्डों की जांच की जा रही है और जल्द ही इनको निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड योजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचने की बजाय, कई फर्जी कार्ड बनाकर गड़बड़ी की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार इस तरह का बड़ा भ्रष्टाचार खुलेआम देखने को मिल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन अब तक मौन है। उनका सवाल है कि जब अविवाहित लोगों के नाम से हजारों राशन कार्ड बनाए गए, तब पंचायत स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक किसी ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

इस मामले में ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से तत्काल जांच बैठाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर इस तरह के गंभीर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों टाली जा रही है और जिम्मेदारों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।

जनपद पंचायत लखनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जानकारी दिए यदि कुछ लोगों का राशन कार्ड बना तो सभी का बनना चाहिए नहीं तो सबका निरस्त करें ।।प्रदेश में बीजेपी की सरकार है देखने वाली बात रहेगी क्या पहल किया जाता है क्या भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की कारवाई हो पाएगी कि नहीं देखने वाली बात रहेगी।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button