कानूनसंगठनसामाजिक

दिवंगत स्कूल सफाई कर्मचारी के पत्नी को प्रधान पाठक द्वारा नियुक्ति नहीं करने पर संघ द्वारा सुभाष चौक से रैली निकालकर तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने दिया अल्टीमेटम

बरमकेला:- कलेक्टर दर के एक चौथाई मानदेय पाने वाले स्कूल सफाई कर्मचारी जो कलेक्टर के आदेशानुसार प्रधान पाठक के माध्यम से सत्र 2011 में शासकीय स्कूलों में नियुक्ति किया गया है, जो स्कूल के साफ़ सफाई का कार्य करते हैं।
आपको बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला परधियापाली में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी कार्तिक राम सारथी का दिनांक 24/10/2024 को निधन हो गया है, जो कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बहुत ही गरीब स्व कार्तिक राम सारथी जिसकी पत्नी लीला सारथी अब करे तो क्या करे एक ही आश लगाई बैठी है कि उसके पति का कार्य पत्नी को मिले ताकि अपने पांच छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण  एवं जीवन निर्वाह कर सके, परन्तु शासकीय प्राथमिक शाला परधियापाली के प्रधान पाठक नियुक्ति के लिए मौखिक रूप से किसी और को नियुक्ति करने की बात कही है ये सब को देखते हुए स्व श्री कार्तिक राम सारथी के पत्नी लीला सारथी स्कूल सफाई कर्मचारी संघ को आवेदन लिखकर मदद करने की अपील की है।
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ द्वारा नियुक्ति के लिए संबंधित प्रधान पाठक को मृत स्कूल सफाई कर्मचारी के पत्नी को नियुक्ति करने का निवेदन किया गया था, परन्तु किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिला, ये सब को देखते हुए संगठन ने 05/12/2024 तक स्व कार्तिक राम सारथी के पत्नी लीला सारथी का नियुक्ति नहीं करती है तो 06/12/2024 को सुभाष चौक बरमकेला से रैली निकालकर तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का अल्टीमेटम दिया गया है, जिसमें वि ख शिक्षा अधिकारी बरमकेला, तहसीलदार कार्यालय बरमकेला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरमकेला एवं थाना प्रभारी को सूचना प्रेषित किया गया है।
इस कार्य में उपस्थित स्कूल सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव यादव,ब्लॉक सचिव पालेश्वर नंद, मीडिया प्रभारी विजय राणा, कोषाध्यक्ष घनश्याम नायक, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर निराला, किसन कुमार यादव,अजीत कुमार पटेल, परदेसी महंत,प्रतिपाल, रोहित चौहान, भागीरथी सारथी, विश्वेम्बर कोड़ाकू आदि और भी सदस्य उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button