
सरायपाली ,: छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद और उनकी टीम के द्वारा लगातार सरायपाली के वनांचल ग्रामों का सदस्यता ग्रहण को लेकर सघन दौरा किया जा रहा है और लोगों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हो रही है
जहा ये कहा जाता है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वहां बेटियां पढ़े तो कैसे पढ़ें उनके आने जाने के लिए न तो कोई साधन है और न ही सर्व सुविधा युक्त सड़कें हैं और अगर सड़के अच्छी हैं तो उस सड़क से बेटियां कॉलेज नही जा पा रही हैं क्योंकि घर और कॉलेज के ठीक रास्ते में ही शराब भट्टी खोल दिया गया है जहां पर आए दिन छेड़ छाड़ और गाली गलौच की घटना को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे में बेटियों को उच्च शिक्षा कैसे प्रदान की जाय यह ग्राम वासियों के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

ऐसे ही एक ग्राम पंचायत कुस्मीसरार के आश्रित ग्राम भूरसपाली की बेटियों का कहना है की हमे पढ़ना तो है पढ़े कैसे जब प्रदेशाध्यक्ष चातुरी डिग्रीलाल नंद भूरसापाली पहुंची तो बेटियों और महिलाओं ने अपनी समस्या उनके सामने रखी
श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद जी ने उन्हे आश्वस्त किया कि वे अपनी टीम के साथ इस समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली नंदनवार जी से मिलकर चर्चा करेंगी और बेटियों के पक्ष में एक अच्छा निर्णय लेकर आयेंगी।

भूरसपाली की बेटी चांद देवी यादव का कहना है की वो सुरक्षा के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही हैं क्योंकि वो जिस रास्ते से कॉलेज जाति हैं उस रास्ते में शराब भट्टी है जहां लोगों का हमेशा शराब के लिए मारा मारी और गाली गलोच होता रहता है इस कारण एक बेटी की शिक्षा रुक जा रही है
नंद मैडम के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदयलाल चौहान सारंगढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौहान संस्थापक शशिकांत चौहान भूरसपाली से श्यामघन नायक कुसमी सरार से राकेश नायक और भूरसपाली और हड्डासरर के ग्रामीण जन एवम महिलाएं उपस्थित रही।







