राजनीतिसामाजिक

M.T.M. जामगांव के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने एडी, आर, एम महोदय को दिया ज्ञापन,सांसद महोदया गोमती साय जी को भी कराया गया अवगत

रायगढ़:- पूर्वांचल से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित जामगांव रेलवे साइडिंग मैं लोडिंग अनलोडिंग का कार्य होता है जिसे MTM प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है जिसमें बड़े-बड़े गाड़ियों से माल की लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया जाता है और मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है क्योंकि मैनुअली कार्य होने के बावजूद मजदूर से कार्य नहीं करा कर बड़े-बड़े गाड़ियों से माल खाली एवं लोड कराया जाता है साथ ही साथ ओवरलोड माल का संचालन भी किया जाता है जिसमें आने जाने वाले हितग्राहियों को मौत का भी सामना करना पड़ा है जिसको देखते हुए भी एमटीएम प्रबंधन बिना किसी के डरे यह कार्य सुचारू रूप से संचालित कर रहा है शासन-प्रशासन के नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए यह कार्य नियमित रूप से चलता आ रहा है।

जिसके विरोध में आज सांसद गोमती साय जी का आगमन पूर्वांचल क्षेत्र में हुआ था जिसमें किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू बेहरा के नेतृत्व में ऊर्जावान कार्यकर्ता जनपद पंचायत सदस्य पदमनी नरेश मेहर, अनुसूचित जनजाति के नवनिर्वाचित मंत्री जनपद पंचायत सदस्य भोला शंकर चौहान की उपस्थिति में ज्ञापन देकर सांसद महोदय एवं एडीआरएम महोदय को अवगत कराया गया एवं जल्द से जल्द इसके ऊपर कार्यवाही की मांग की गई तथा जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन की बात जनप्रतिनिधियों ने कही।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button