
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के निर्देश पर जारी नई कार्यकारिणी में ऊर्जावान युवा नेता पवन नायक को जिला सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पवन नायक काफी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में काफी सक्रिय और ऊर्जावान युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पवन नायक के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में पार्टी को लाभ होगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील भी की है।






