
महापल्ली:- रायगढ़ के पूर्वांचल में शिक्षा, दीक्षा, सेवा एवं स्वावलंबन के ध्येय से स्थापित बटमूल आश्रम महाविद्यालय परिवार ने कोड़ातराई गांव की बेटी कृतिका यादव को बधाई सह शुभकामनाएं दी।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 10 किमी की दूरी पर स्थित कोड़ातराई गांव के सियाराम एवं भानूकला यादव की बेटी ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। उसने गांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़कर 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवां स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर बटमूल आश्रम महाविद्यालय परिवार की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के.कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता एवं डॉ. के.के.गुप्ता ने कोड़ातराई गांव पहुंचकर कृतिका यादव को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह प्रदान कर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।






