
रायगढ़:- शहर के गौरी शंकर मंदिर रोड इलाहाबाद बैंक के पास रितेश अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल हल्दी मसाले का दुकान संचालित करता है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में दुकान आया और दुकान संचालक रितेश अग्रवाल से चाय पीने की इच्छा जताई। साधु संतों का सत्कार करने वाले रितेश ने उन्हें सम्मानपूर्वक कुर्सी में बिठाया और घर में चाय बनाने को कहा। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
बातों ही बातों में ठग ने रितेश को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया और उसके पॉकेट से ₹5200 निकाल दुकान से रफूचक्कर हो गया। रितेश जब तक कुछ समझ पाता तब तक काफी देर हो चुकी थी लेकिन उसे जल्द ही अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसकी जानकारी उसने घर वालों को दी और सिटी कोतवाली मे शिकायत दर्ज कराई। दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे से ठग का हुलिया मिलने के बाद पुलिस आरोपी की खोजबीन मे जुट गई है।






