Uncategorizedकानूनशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य
दिव्यांग प्रमाण पत्र और नवीनीकरण के लिए 26 मई को बरमकेला में शिविर

बरमकेला:- 24 मई 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगल भवन बरमकेला में 26 मई 2023 शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में निवासरत दिव्यांगों के यूडीआईडी पंजीयन और प्रमाण पत्र, दिव्यांगो के आंकलन सह प्रमाणीकरण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। दिव्यांगों के लिए पेयजल और भोजन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।







