
बरमकेला//लेंधरा (जामछापर) आजकल के दौर में जहां जन्मदिन का मतलब भव्य होटलों और रिसॉर्ट्स में धूमधाम से सेलिब्रेशन हो गया है, वहीं बद्रीनाथ पटेल एवं उनके परिवार ने अपने इकलौते बेटे आर्यन पटेल का जन्मदिन श्री श्री राधा माधव मंदिर के परिसर में सादगी और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई। इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक प्रमुख रूप में उपस्थित रहे।
जन्मदिन 14 अक्टूबर को लेंधरा स्थित ऐतिहासिक श्री श्री राधा माधव मंदिर में आयोजित किया गया। वर्ष 1993 से यह मंदिर 24 घंटे भगवान के नाम के जाप से गूंजता आ रहा है। इस पवित्र मंदिर परिसर में परिवार ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन मनाया।

इस खास मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक जी शामिल रहे इसके अलावा श्री चिंतामणि पटेल,गोरेलाल पटेल,भूतनाथ पटेल, डॉ खीरसागर पटेल,जगदीश पटेल, धंनसाय चौधरी,चक्रधर पटेल,गोविंद पटेल,बबलू पटेल, साहेबराम राणा एवं मंदिर के महाराज श्री गौरीशंकर जी सुपकार सहित परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आर्यन पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया।
बद्रीनाथ पटेल और उनके परिवार के इस फैसले ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने दिखाया कि खुशियों के आयोजन बिना किसी भौतिक ठाट-बाट के, सादगी और आस्था के बीच भी कितने सुंदर और अर्थपूर्ण हो सकते हैं।।






