शिक्षासम्मानसामाजिक

दिप्ती जांगड़े ने MBBS सीट में स्थान हासिल कर क्षेत्रवासियों का बढ़ाया मान, गांव में खुशी की लहर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला क्षेत्र के तहसील सरसीवा से महज़ कुछ किलोमीटर की दुरी में स्थित पिकरीपाली गांव से दीप्ति जांगडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।अपनी पुर्ण मेहनत व संघर्ष को सिद्ध करतें हुए नीट परीक्षा MBBS में 108 वें रेंक हासिल कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में स्थान प्राप्त की है।जहां ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो ने कहा की यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सम्मान और प्रेरणा की उपलब्धि है।
मेहनत, समर्पण और परिवार के आशीर्वाद ने एक सपना साकार किया है।अब तुम सिर्फ डॉक्टर नहीं बन रही हो, बल्कि उन तमाम बेटियों की उम्मीद बन चुकी हो।जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे
दीप्ति जांगडे के माता-पिता ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए गुरुजनों,क्षेत्रवासियों, स्थानीय लोग का आभार व्यक्त किया।

वहीं दीप्ति जांगडे ने बताया कि यह सफलता उन्हें माता-पिता और भाईयों के आशीर्वाद,व गांववालों की दुआओं से प्राप्त हुई है।मेरी सपना एक अच्छा चिकित्सक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना हैं। जिसके लिए मेरी परिवार ने मुझे अच्छा योगदान दिया। मुझे हौसले व ताक़त दी। जिसमें मुझे स्थानीय लोगों का भी भरपूर आशीर्वाद मिला।
मेरी माता-पिता बड़े भाई व क्षेत्रवासियों ने जो विश्वास रखा हैं। मैं उस विश्वास को सभी के आशीर्वाद से पुरा करुंगी जिससे गरीब और वंचित लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button