
सारंगढ़:- संवाद से समाधान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की अभिनव पहल है जिसके अंतर्गत शासन प्रशासन के साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति संवाद कर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकता है। तथा प्रशासन के अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर समस्या का त्वरित निराकरण करते हैं। एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को देते हैं। जिसका लाभ लोगो को मिलता है और वे विकास की मुख्य धारा में जुड़ते हैं। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ़ नगर पालिका के जेलपारा और बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत बोंदा में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि साय सरकार लोगों के जीवन में सकारात्म बदलाव लाने हरसंभव प्रयास कर रही है।समाधान शिविर लोगों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की सार्थक कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की एक एक योजना की जानकारी लोगो को मिले इसके लिए सरकार लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने गांव गांव में समाधान शिविर का आयोजिन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से सुदूर वनांचलों के लोगों को सरकार के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने लोगों से संवाद करते हुए विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी ली।उन्होंने शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीण जनों से आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और त्वरित निराकरण करें। लोगों को भटकाने की बजाय पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सुलझाने का प्रयास करें।






