
रायगढ़/सुधीर चौहान:- ज्ञात हो कि 30/08/2024 से 03/09/2024 तक चली इस 5 दिवसीय इंगिल्श कार्यशाला के लिए दो मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए थे संतलाल चौहान व्याख्याता अंग्रेजी(शास. उच्च. माध्य. विद्यालय महलोई) एवम सक्ति पदा जाना अंग्रेजी व्याख्याता (शा. उच्च. मा. वि. कोलम)। इस कार्यशाला के लिए विभिन्न संकुल के लगभग 137 प्राइमरी अंग्रेजी शिक्षक को आमंत्रित किया गया था जिसके लिए दो प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए थे एक युवा शक्ति केंद्र तमनार (संतलाल चौहान में प्रशिक्षण दिए) एवम दूसरा बीआरसी भवन तमनार (शक्ति पदा जाना). दोनो मास्टर ट्रेनर ने अपना पहला प्रशिक्षण कार्य बहुत ही कर्त्तव्य व निष्ठापूर्वक संपन्न कराया।

इस कार्यशाला में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के साथियों का भी साथ मिला 1. सैफुल अंसारी 2.चंद्रशेखर राणा जी थे
यह कार्यशाला धरमजयगढ़ डाइट के मार्गदर्शन सह ब्लॉक तमनार के बीईओ ऑफिस के पदेन अधिकारी बीइओ मोनिका गुप्ता
एबीईओ सर उत्तर सिंह सिदार
और बीआरसी सर जयप्रकाश साहू जी के सहयोग से आयोजित था।

समय समय पर बीआरसी सर और एबीइओ सर का निरीक्षण होता रहा । इस कार्यशाला का उपयोग कर अपने शिक्षण संस्थानों में इसे कराने पर जोर दिया गया ताकि बच्चों तक इसका लाभ मिल सके।
एवम सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी सह मास्टर ट्रेनर के प्रयासों और सफल आयोजन के लिए दोनो को धन्यवाद जताते हुए सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।






