
कचरे से निकल रही बदबू से आसपास के दुकानदार सहित सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीर अपना नाक मुंह ढकने को मजबूर..?

रायगढ़:- जूटमिल रोड रिलैक्स होटल के ठीक सामने गौरव पथ को क्रॉस करने वाले गंदे नाले से प्लास्टिक कचरा, डिस्पोजल एवं अन्य गीले मामले को नगर निगम के द्वारा निकालकर गौरव पथ सड़क के किनारे ढेर लगा दिया गया है ।

जिसकी वजह से कचरे से तेज दुर्गंध निकल रही है बदबू से आसपास के दुकानदार सहित सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीर अपना नाक मुंह ढकने को मजबूर हैं।।







