
पुसौर:- पुसौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम त्रिभौना और कोणपाली के बीच कोणपाली के किसान अपने खेत में बोर खनन करवा रहा था तभी बोरवेल गाड़ी में अचानक लगी आग, जिससे केसिंग वाला गाड़ी ब्लास्ट हुआ क्षतिग्रस्त, आग लगने से लोगो में मची अफरा तफरी,बड़ी मुश्किल से फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर मिली काबू। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध काम बोर एजेंट प्रभाकर गुप्ता सुटूपाली द्वारा कोणपाली के फकीर मेहर के खेत में करवाया जा रहा था।

प्रतिबंध होने के बावजूद चोरी-छिपे हो रही बोर खनन.?
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा 30 जून तक बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया उसके बावजूद भी चोरी-छिपे एजेंटों द्वारा धड़ाधड़ बोर खनन किया जा रहा है।
क्या कहते हैं तहसीलदार एनके सिन्हा
जब हमने इस विषय पर तहसीलदार सिन्हा जी से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने किसी को अभी तक परमिशन नहीं दिया है, इसके बावजूद भी किसानों द्वारा व बोर एजेंटों द्वारा चोरी-छिपे बोर खनन किया जा रहा है तो इस पर हम कार्यवाही जरूर करेंगे।
सुधीर चौहान की कलम से






