
रायपुर / देहरादून मे आल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट आज शुरू हो गया है, खेल मंत्री रेखा आर्य ने मार्च पास्ट कि सलामी लेकर परेड ग्राउंड स्तिथ न्यू मल्टीपर्पज हाल मे इसका शुभारम्भ किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलो के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है उत्तराखंड सरकार ने खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया है, टूर्नामेंट मे उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, पाण्डुचेरी, केरल, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों और रिजनल स्पोर्ट्स बोर्ड कि टीमे प्रतिभाग कर रही है, इस दौरान उत्तराखंडी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि भी प्रस्तुतियाँ हुई,पहला मैच छत्तीसगढ़ का पंजाब के साथ दूसरा मैच RSB जयपुर एवं तीसरा मैच RSB कोलकाता के साथ छत्तीसगढ़ मैच खेलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक से सरिता सिदार कबड्डी के क्षेत्र मे काफ़ी सक्रिय जाने जाते हैं,इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि विधायक खजानदास, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, एस. के. सार्की, संयुक्त निदेशक खेल सुरेश पांडेय, सहायक निदेशक सुनील डोभाल, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राजेश ममगाई, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग आदि मौजूद थे।






