कानूनराजनीतिसामाजिक

प्रेस वार्ता: मोदी सरकार ने 9 साल में जो कर दिखाया,कांग्रेस ने 60 वर्षो में नहीं किया- केंद्रीय इस्पात मंत्री

छ.ग. में केंद्र सरकार की योजनाओं को भूपेश बघेल की सरकार नही होने दे रही लागू – फगन सिंह कुलस्ते

रायगढ़। केंद्रीय इस्पात एवम ग्रामीण राज्यमंत्री फगन सिंह कुलस्ते आज एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे।उन्होंने प्रेसवार्ता में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई । केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,किसानों को 6 हजार रूपये की देने योजना जैसे अनेक योजनाओं की जानकारी दी वही छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन नही होने की सवाल के जबाब में मंत्री जी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं होने दे रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना को भी लागू नहीं होने दे रही है जिससे पात्र गरीब लोगों के मकान नही बन पा रहे हैं। भारत माला परीयोजना से पूरे छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़को का जाल बिछाई जा रही है।जहां भी एन एच के निर्माण में देरी या कमियां पाई जा रही है, उसमें निर्माण एजेंसियों पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने रायगढ़ से पत्थलगांव सड़क निर्माण को लेकर समीक्षा करने की बात कही।रायगढ़ में श्रमिकों के बेहतरी इलाज के लिए बन रहे 100 बिस्तरों वाले अस्पताल को अगस्त तक पूरा हो जाने की बात कही ।एक सवाल के जबाब में मंत्री कुलस्ते ने कहा कि भगवान राम सबके आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस की भूपेश सरकार केबल नाम का सहारा लेने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इस दिशा में सिर्फ भष्ट्राचार का काम किया है जबकि भाजपा अयोध्या में राममंदिर का निर्माण करा रही है,जो सबको दिख रहा है। इनके पास दिखाने के कुछ भी नही है।गौठानो के आड़ में 13 सौ करोड़ रुपये का गोलमाल कर दिया गया । भूपेश सरकार के भष्ट्राचार को लेकर भाजपा लड़ाई लड़ रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुनील रामदास भाजपा नेता, विजय अग्रवाल पूर्व विधायक, उमेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष, जगन्नाथ पाणिग्रही, विवेक रंजन, आलोक सिंह, ब्रजेश गुप्ता मनीष सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button