
बरमकेला – आज उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए जब ग्राम पंचायत डभरा के सरपंच प्रतिनिधि सुशील नायक और जनपद सदस्य प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सिदार अपने ग्राम पंचायत में अवैध दारु शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने एवं पुलिस गस्त करवाने हेतु आवेदन देने गये, तब थाना प्रभारी अंजान सिंह कंवर द्वारा आवेदन लेने के बाद पावती के साथ फोटो लेने की बात आयी तो थाना प्रभारी ने कहा कि मौका मिलने पर आपको अन्दर करते हुए तुम्हारे साथ भी फोटो मैं लुंगा तैयार रहना। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि सुशील नायक ने जी जरुर कहकर बात को टालते हुए अपने घर निकल गया, परन्तु उनके दिलों दिमाग में यह बात खटकती रही जिसकी सूचना बाद में अपने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द पटेल एवं जनपद के उपाध्यक्ष किशोर पटेल को बताया और दुखी मन से कहा कि भैया मैं ग़लत काम की सूचना देने गया था और मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया मैं बहुत दुखी हूं।

तब ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द पटेल और किशोर पटेल ने बात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना अपने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े जी को और ज़िला पंचायत सदस्य कैलाश नायक को दिया। तत पश्चात अपने जनपद सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर थाना पहुंचे। जैसे ही थाना पहुंचे थे इसी बीच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा फोन करके आश्वासन दिया गया कि आप लोग कृपया शांति बनाए रखें मैं माननीय पुलिस अधीक्षक जी से चर्चा करता हूं और सोमवार तक उनको बरमकेला थाना से स्थानांतरण करवाता हूं। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द पटेल और किशोर पटेल तथा विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल सारथी सहित जनपद सदस्य और कार्यकर्ता थाना से वापस आ गये। साथ ही मीडिया को बताया कि यदि दिये गये आश्वासन का पालन नहीं किया जाता है तो पुनः उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि जब से अंजान सिंह कंवर ने प्रभारी का पद भार ग्रहण किया है तब से डराने धमकाने एवं अवैध वसूली का काम किया जा रहा है। जिसकी क्षेत्र की कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय विधायक जी को सूचित किया जा चुका है।






