
रायगढ़(सरोज श्रीवास)।आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार (10 अप्रैल) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज दे दिया। इस तरह पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित देशभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बता दें कि पार्टी का गठन 2012 में हुआ था। 11 साल में आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

आम आदमी पार्टी के बैनर तले लैलूंगा विधानसभा के ग्रामीणों की खास बैठक रखी गई जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओ ने पार्टी में अपना सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी को मजबूती देने का शपत लिया। घनश्याम पटेल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब में चल रही योजनाओं के बार में सभी को बताया गया और पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में भी आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव में मैदान मे उतरेगी।

तमनार मुख्यालय ग्राम पंचायत कसडोल घटोरिया मंदिर प्रांगण पर आम आदमी पार्टी का महत्वपूर्ण बैठक पर आसपास के हजारों की संख्या में ग्रामीण एक जुट होकर सभी ने आज कांग्रेश भाजपा का रवैया को देखते हुए यह निर्णय लिए की अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बना कर दिखाएगी।इस बैठक में मुख्य भूमिका रही आम आदमी पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रायगढ़ – घनश्याम पटेल
एवं अतिथि के रूप में आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ,लोकसभा अध्यक्ष – राजेंद्र एक्का – आलोक स्वर्णकार – मनीषा गोड़ – कुंती सिदार ,एवं समस्त आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता की अहम भूमिका रही।






