कानूनक्राइम

चोरों ने हायर सेकेण्डरी स्कूल के मेन गेट के शटर को काटकर लाखों की चोरी,रिपोर्ट दर्ज

बरमकेला/सुधीर चौहान:- बरमकेला थाना से महज पांच किलोमीटर दूर ग्राम लिंजिर के हायर सेकेण्डरी स्कूल में चोरों ने धावा बोल दिया और मेन गेट के शटर को काटकर भीतर प्रवेश किए और स्कूल में रखे कम्प्यूटर सेट , लैपटॉप, खेल सामग्री, वाटर फिल्टर मशीन, साउण्ड सिस्टम आदि को उड़ाकर भाग गए।

जिसकी सूचना बरमकेला पुलिस को संस्था प्रमुख कदम पटेल ने दी है। मंगलवार की शाम रिपोर्ट दर्ज की गई।

मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार सुबह को स्कूल का स्वीपर स्कूल खोलने पहुंचा था। उसने देखा कि स्कूल भवन की छत की टंकी का सारा पानी नीचे फर्श पर फैला हुआ था । इसकी जानकारी संस्था प्रमुख को मिलने पर वहां पहुंचे तो शटर को काटकर अंदर आफिस कक्ष के कम्प्यूटर सेट, लैपटॉप, खेल‌ सामग्री, इंडक्शन, वाटर फिल्टर मशीन, नापने वाली टैप आदि नहीं था और आलमारी का लाकर भी टूटे हुए थे। ऐसे में चोरी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। मामले पर बरमकेला थाना प्रभारी रुपेंद्र नारायण साय टीम के साथ पहुंचे और वारदात वाले स्थानों का बारीकी से मुआयना की‌ और लिखित में रिपोर्ट देने को कहा गया।‌ मंगलवार शाम को अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। स्कूल के चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 94500 रुपए के आसपास बताई जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button