
कोरबा:- सावन मास भोलेनाथ जी का धार्मिक पर्व होता है जिसमें हर वर्ष की भांति रविवार रात मां सर्वमंगला घाट से श्रद्धालु लोग कांवर पैदल जल उठा कर अगली सुबह कनकी धाम शिवलिंग में जल अभिषेक करते है इस बीच असामाजिक तत्वों व बाईकर्स गैंग द्वारा श्रद्धालुओं को नशे के हालत में छेड़ खानी करना , गलत तरीके से रास्ता रोक कर विवाद करना होता है इससे कोई बड़ी घटना होने के संभावना बनी रहती है इसे रोकथाम सुरक्षा हेतु हमारे निः स्वार्थ युवा सेवा समिति तरदा के अध्यक्ष राज कुमार जायसवाल, सचिव राजू सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल, सदस्य रामविनय पटेल, उमाशंकर पटेल, यंच पटेल, राजेश जायसवाल, शैलेन्द्र पटेल, रामकृष्ण कौशिक, सरोजनी कैवर्त, पुष्पा पटेल, इंद्रजीत जायसवाल, विनोद पटेल, रुद्र शरण श्रीवास व दिनेश पटेल द्वारा उरगा थाना में सूचनार्थ करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।






