कानूनक्राइम

घरघोड़ा क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने वाले युवक का जुड़ा तार पत्थलगांव से…इस मेडिकल का खंगाल रही पुलिस सीसी फुटेज…राजनीतिक पहुंच के चलते नहीं हुई कार्यवाही?

घरघोड़ा:- रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर जिले की पुलिस नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने हर तरफ से मुस्तैद है । जिले के घरघोड़ा, तमनार,पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत असमाजिक तत्वों के लुक छिप कर नशीली दवाओं की बिक्री जोरो पर है, जिसकी सूचना पर लगातार कारवाई की जा रही है। इसी क्रम में हाल में ही विकास महंत पिता बाबू लाल महंत उम्र 21 वर्ष थाना घरघोडा जिला रायगढ़ के पास से SxxxxMO PxxxxxxON PLUS 385 MG टेबलेट काफी मात्रा में बरामद होने के मामले का तार पत्थलगांव के बंसल मेडिकल से भी जुड़ गया है। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्थलगांव के बंसल मेडिकल के संचालक विनोद अग्रवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ की है। घरघोडा पुलिस द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पत्थलगांव स्थित बंसल मेडिकल दुकान की चेकिंग की गई साथ ही दुकान मे मौजूद सीसी कैमरे की भी तलाशी ली गई है इस हाईप्रोफाईल मामले मे राजनितिक दबाव की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दुकान के सीसी फुटेज मे पुलिस को अहम सुराग मिलने के बावजुद पुलिस द्वारा इस मामले मे कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नही किए जाने से पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है। खबर है कि नशीली दवा के माफियाओं द्वारा इस मामले में राजनितिक पहुँच दिखाते हुवे पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया गया है। अब देखना होगा की नशीली दवाओं में सख्ती से कारवाई में जुटी घरघोड़ा पुलिस को पत्थलगांव के वास्तविक मेडिकल संचालक को अभी तक पकडने मे सफलता क्यों नही मिल सकी है? जबकी पूछताछ में मिले अहम् सुराग एंव आरोपी युवक द्वारा स्पष्ट रुप से पत्थलगांव स्थित बंसल मेडिकल का नाम लिए जाने के बावजुद भी पुलिस की कारवाई कुछ खास नही होने से नशीली दवाओं के माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।
इस संबध मे धरमजयगढ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि घरघोडा पुलिस द्वारा ड्रग इस्पेक्टर के साथ बंसल मेडिकल दुकान के विनोद अग्रवाल के साथ दुकान की चेकिंग की गई। इस दौरान पंचनामा भी बनाया गया नोटिस देने उपरांत ऑनरशिप के संबध मे जानकारी प्राप्त हुआ कि दुकान का संचालक अंकित बंसल है, फिलहाल बंसल मेडिकल के सीसी कैमरे का डीबीआर को जब्त कर लिया गया है,उसके फुटेज का अवलोकन किया जाएगा साक्ष्य प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विनोद अग्रवाल को नोटिस देकर छोड दिया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button