
सारंगढ़:- आज दिनाँक 10/08/23 को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला सारंगढ- बिलाईगढ़ के नवीन जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष श्री भोजराम नायक , जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती एच दुबे , जिला सचिव योगेश पटेल , जिला कोषाध्यक्ष गिरजानंद निराला एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला सर से सौजन्य भेंट किया एवं कल होने वाले हेल्थ फेडरेशन के एक दिवसीय ध्यानाकर्षण आंदोलन के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया ।

विदित हो कि यह हमारे संगठन की CMHO सर से प्रथम भेंट थी अतः आज नवीन जिला कार्यकारिणी एवं हमारे संघ के प्रत्येक सदस्य की ओर CMHO सर को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया ।।







