भाजपाराजनीतिसम्मान

नगर पंचायत सरिया में पांव धोकर किया गया सफाई कर्मियों का सम्मान, स्वच्छता रथ हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में नगर पंचायत सरिया में भी उत्साह के साथ मनाया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।

सुबह निकला वृहद सफाई अभियान

अभियान की शुरुआत सुबह वृहद साफ-सफाई से हुई। गांधी चौक से लेकर अटल चौक तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरिया मंडल के कार्यकर्ता और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मिलकर झाड़ू लगाते और गंदगी हटाते नजर आए। वहीं उनके द्वारा महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपाई की मूर्ति की भी सफाई की गई।

सफाई कर्मियों का पांव धोकर सम्मान

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब नगर पंचायत सरिया परिसर में सफाई कर्मियों का पांव धोकर और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजकों ने संदेश दिया कि असली पूजा उन्हीं की होनी चाहिए, जो समाज को स्वच्छ वातावरण देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी

सफाई कर्मियों के सम्मान के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत के मकान विहीन लोगों को उनके निर्मित आवास की चाबी सौंपी गई।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, पार्षदगण, मनोज मेहर, सब इंजीनियर हीराधर राठिया, सफाई दरोगा भाविका पांडे सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button