
सरिया:- प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरिया की आवश्यक बैठक गौशाला प्रांगण भिखमपुरा में रखी गयी।

जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व महासमुंद जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही जी एवं बैठक प्रभारी कैलाश पंडा शामिल होकर उनके द्वारा बैठक के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा किया गया।

उक्त बैठक में मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही,जिला कार्यकारिणी सदस्य जयरतन पटेल,दशरथ साहू,सेवकराम पटेल,शुकदेव दुआन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तुलाराम डनसेना,मण्डल मंत्री शशि डनसेना, भाजयुमो जिला मंत्री महेश बारिक, भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही, महामंत्री सीताराम पटेल,किसान मोर्चा महामंत्री नरेश पटेल,संतोष मराठा, मिडिया प्रभारी गोवर्धन निषाद,वृन्दावन प्रधान, प्रफुल्ल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।







