कानूनसामाजिक

वित्त मंत्री श्री चौधरी और कलेक्टर के एल चौहान रक्तदान शिविर में शामिल हुए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2024/जिले के नगर पंचायत सरिया में रक्तवीर परिवार की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी और कलेक्टर श्री के एल चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। एक रक्तवीर का रक्त कई जिंदगी बचा सकता है।

इसलिए जीवन में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कहा की जिंदगियों को बचाने में रक्त बहुत महत्व है। यह प्रयास सामाजिक सरकारों से जुड़ा है। शिविर के आयोजकों का कार्य सराहनीय है और आने वाले वर्षों में बढ़-चढ़कर पुनः रक्तदान शिविर का आयोजन करें और लोगों को जिंदगी बचाने में सहयोग प्रदान करें। सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो शाम 5 बजे तक जारी रहा जिसमें लगभग 100 रक्त दान करने वाले शामिल हुए। इस अवसर पर बीएमओ बरमकेला डॉ अवधेश पाणीग्राही उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button