सम्मानसामाजिक

चैतनारायण साहू को दिल्ली में किया गया सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पुस्तक का किया गया विमोचन


सारंगढ़ /वेरी फाइड प्रोफाइल के आधार पर मैजिक & आर्ट यूनिवर्सिटी ने द कैसल ऑफ आर्ट थियेटर दिल्ली में देश भर के सेलेक्टेड प्रतिभाओं के बीच नगर के प्रतापगढ़ निवासी शिक्षा साहित्यकार लेखक कवि निरधधकार चैतनारायण साहू को दिल्ली में सम्मानित कर किया गया और सारंगढ़ का नाम रोशन किया गया ।

वहीं दिल्ली में कार्यक्रम में सम्मानित चैतनारायण साहू को शील्ड पर अनेक कार्यक्रम कर सारंगढ़ का नाम रोशन किया गया, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। विदित हो की प्रदेश भर में लोक कला, गीत संगीत, लोक संस्कृति परंपरा को प्रदूषित होने से बचाने एवम सहेजने के लिए कई वर्षों से जन जागृति का कार्य करते आ रहे है।

संगीत साधना को ही समाज सेवा व समाज सुधार का उद्देश्य बना चुके चैत नारायण साहू द्वारा सन 1993 से कविता गीत कहानी आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है उनके सामाजिक धार्मिक पर्यटन सर्व धर्म के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छता अपराओ गीतों पुस्तक विमोचन किया गया था गीत संगीत के प्रति समर्पित हो गए है, संगीत क्षेत्र में प्रदेश का हर बड़ा सम्मान उन्हें प्राप्त है।

अपनी गीत संगीत रचनाओं एवं लोक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश प्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके है। लोक कलाकार संगठन के द्वारा कलाकारो की समुचित हक अधिकार मान सम्मान के लिए हमेशा मुखर रहते है। वर्तमान के कई नवोदित लोक कलाकार उन्हें प्रेरणास्रोत मानकर आगे बढ़ रहे है। प्रदेश के कई कलाकारो को सेवा, सहयोग, आश्रय देकर उच्च स्थान तक पहुंचाए है।

संगीत कला को आत्मिक शांति, शुचिता पूर्ण सात्विक जीवन, और जन सेवा का आधार मानते है। शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी एम ए तक शिक्षण के बाद भी सतत संगीत साधना को कभी भी आजीविका का साधन नही मानते हुए केवल नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन ही मानकर चलते हुए अपना एक बड़ा नाम व मुकाम बनाए हुए है।

अपनी उपलब्धियों का आधार पारिवारिक संस्कार, वरिष्ठ विद्वत जनों का संगत, सात्विक जीवन शैली, व एक सूत्रीय कार्य क्षेत्र को देते है। डॉक्ट्रेड की उपाधि प्राप्त होने पर समस्त कला जगत, पारिवारिक, वरिष्ठ जन, सामाजिक मित्र गणों का हर्षित बधाई संदेश लगातार प्राप्त हो रहे है।
फोटो अटैच

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button