
युक्तिकरण के तहत गलत जानकारी भेजने वाले प्राचार्य एवं संकुल समन्वय के ऊपर गिरेगी गाज।
बरमकेला/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा विभाग में युक्तिकरण के नाम पर भारी अनियमितता देखने को मिल रहा है। लापरवाह अधिकारी के कारण बेवजह से कई स्कूल को बंद कर ग्रामीणों को परेशान में डाल दिये हैं। और बच्चे को शिक्षा से वंचित करने पर मजबूर कर दिए हैं। बहचर्चित सरिया चौहान पारा प्राथमिक शाला को बंद करने की मामला दिन ब दिन गरमा रहा है। ग्रामीणों एवं सामाजिक नेता गोपाल बाघे ,सुभाष चौहान, विशिकेशन चौहान ,धर्मेंद्र चौहान,के विरोध के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने जांच कराये और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जांच में शिकायत को सही पाया गया है । बंद स्कूल को पुनः खोलने के लिए एवं गलत जानकारी प्रदाय करने वाले प्राचार्य एवं संकुल समन्वय के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने प्रस्तावित किया गया है। वही समाजिक नेताओ एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुये कहा कि जांच के नाम पर आवर कितने दिनों तक लगाएगी प्रशासन। स्कूल खोलने में विलंब को देखते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।






