राजनीतिसम्मेलनसरकारसंस्कृतिसामाजिक

रायगढ़,/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 23 सितंबर को अपराह्न 3 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 4 बजे जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे अग्रोहा धाम पहुंचकर भाषा शिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे ग्राम भोजपल्ली जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे भोजपल्ली से रवाना होकर शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस, रायगढ़ पहुंचेंगे। शाम 7 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे, जहां शाम 7.10 बजे से रात 10 बजे तक 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात रात करीब 10.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अगले दिन 24 सितंबर को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर खर्रा घाट, रायगढ़ पहुंचेंगे।

यहां वे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवादान एवं वोकल फॉर लोक कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा घाट विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री मोती महल पैलेस जाएंगे। इसके बाद सुबह 10.05 बजे मोती महल परिसर से जिंदल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.35 जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ से हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button