
स्व.मालती देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढ़ांढ़स
सारंगढ़ बिलाईगढ़:- जिले के सरिया मण्डल अंतर्गत ग्राम गोबरसिंहा निवासी भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरिया के भाजयुमो नेता उत्तम कुमार पटेल के दादी स्व. मालती देवी पटेल जी के देहावसान पश्चात् आयोजित दशकर्म में भाजपा के नेतागण उत्तम कुमार पटेल के निवास स्थान पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत स्व.मालती देवी पटेल जी के तस्वीर पर श्रध्दा सुमन अर्पित किया और अपनी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए हुए शोक संवेदना प्रकट किया तथा शोकाकुल पटेल परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा,मंडल मंत्री द्वय शशि डनसेना एवं मुरलीधर पटेल ,टीकाराम पटेल, उत्तम कुमार पटेल,बासुदेव पटेल,दिनेश पटेल सहित पटेल परिवार के बंधु बांधव, ईष्ट मित्र,कुटूम्ब जन उपस्थित थे।






