शिक्षासामाजिक

संकुल औराईमुड़ा के सभी शालाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

तमनार। विकास खण्ड तमनार अंतर्गत संकुल केन्द्र औराईमुड़ा के सभी 6 प्राथमिक शाला औराईमुड़ा, नूनदरहा, नावाडीह, केराखोल, बनाई, धनवारपारा, 3 माध्यमिक शाला औराईमुड़ा, नूनदरहा, बनाई तथा हायर सेकेण्डरी औराईमुड़ा में बड़े हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पालक, जनप्रतिनिधि,शिक्षक और बच्चे शामिल हुए, बच्चों को जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों के द्वारा तिलक, सिन्दूर, आरती उतारकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

पुस्तक वितरण किया गया तथा सभी शालाओं में न्यौता भोज का आयोजन किया गया।आज ही शाला के प्रथम दिवस प्राथमिक/माध्यमिक शाला नूनदरहा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें पालक, सरपंच ग्राम पंचायत नूनदरहा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नूनदरहा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।आज प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नूनदरहा के लिए पूर्ण न्यौता भोज प्राथमिक शाला नूनदरहा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गणेश राम राठिया द्वारा दिया गया।

सरपंच श्रीमती हीरावती राठिया एवं SMC अध्यक्ष श्री गणेश राम राठिया द्वारा अपने उद्बोधन में छात्रों को प्रतिदिन शाला आने और एक अच्छे नागरिक बनने का सलाह दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संकुल प्राचार्य श्री सुशील कुमार पटेल एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री श्रवण कुमार शर्मा ने शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षक – पालक बैठक के महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में माध्यमिक शाला नूनदरहा के प्रधानपाठक श्री नरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के संदेश को पढ़कर सुनाया गया।आज के कार्यक्रम का संचालन श्री रामेश्वर चौहान प्रधानपाठक प्राथमिक शाला नूनदरहा द्वारा किया गया।आज सभी शालाओं में कक्षाध्यापन का कार्य शिक्षकों के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button