शिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

रा से यो इकाई लेंधरा ने चलाया स्वच्छता अभियान

बरमकेला/सुधीर चौहान:- शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेंधरा द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय परिसर से रैली निकालते हुए लेन्धरा के गली मोहल्लों मे गुज़रते हुए राधा माधव मंदिर परिसर मे समापन किया गया ।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा द्वारा विगत 5 वर्षों से गोद लिया गया है जिसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ शनिवार को सेवा एवं स्वच्छता कार्य निरंतर जारी है।

इसी के तहत अभी दिनांक 09/09/2024से 12/09/2024 तक राधा रानी जन्मोत्सव का कार्यक्रम होना है अतः इकाई द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता एवं सेवा कार्य लगभग 100 स्वंयमसेवकों के साथ बी डी मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी सहायक कार्यक्रम अधिकारी एस के साहू, जी आर नायक स्काउट प्रभारी बी के नायक क्रीड़ा प्रभारी एफ के पटेल शिक्षक बी एल पटेल की संयुक्त टीम ने पूरे मंदिर परिसर मेँ सेवा एवं स्वच्छता कार्य किया।


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर सुशील कुमार एक्का के निर्देशन व जिला संगठक प्रोफेसर लोकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य राजकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व मेँ यह इकाई शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार मेँ महत्व पूर्ण सहयोग के साथ साथ समाज सेवा के मध्यम से स्वयंसेवकों मेँ व्यक्तित्व का विकास गढ़ रही है ।


राष्ट्रीय सेवा योजना के रचनात्मक कार्यों एवं जन जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण जल संरक्षण साक्षरता अभियान स्वच्छता अभियान नेत्रदान पखवाड़ा पोषण आहार पखवाड़ा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति का संवर्धन यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह सिकल सेल स्वास्थ्य स्वास्थ्य शिविर नशा मुक्ति अभियान डेंगू मलेरिया रोकथाम जागरूकता पाक्सो एक्ट विधिक साक्षरता सायबर क्राइम की जानकारी रक्त दान शिविरों मेँ महत्वपूर्ण सहयोग वृद्ध जनों का सम्मान विभिन्न समाज सेवी संगठनों को जोड़ करके सभी योजओं के प्रचार प्रसार कर जन जन तक संदेश पहुंचा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button