
सभी ब्यापारियों को शामिल होने चेम्बर की अपील
बरमकेला:- सुधीर चौहान। राधा माधव अखण्ड संकीर्तन आश्रम लेन्ध्रा द्वारा 11 सितम्बर को राधारानी जन्मोत्सव के अवसर पर संस्कार भवन लेन्ध्रा से मंदिर तंक सुबह 9 बजे सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के ब्यापारियों का स्वागत,सम्मान एवं अभिनंदन किया जायेगा।राधारानी अखण्ड संकीर्तन आश्रम समिति के इस निर्णय के लिए चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकॉई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने स्वागत करते हुए ब्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार जताया है।
श्री रतन शर्मा ने कहा कि पहली बार कोई धार्मिक समिति द्वारा ब्यापारियों को लेकर इतना बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है।जिसकी जितनी सराहना की जाये कम होगी।उन्होंने सभी ब्यापारी बंधुओं को सम्मान समारोह में शामिल होकर पूजा अर्चना और ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी भागीदारी निभाकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि राधामाधव मंदिर में विगत 3 दशक से अधिक समय से अखण्ड जाप और अखण्ड दीप निरंतर जल रही है और 11 सितम्बर को सैकड़ो कीर्तन मंडलियों के साथ ” हरे राम,राम-राम हरे-हरे,हरे कृष्ण,कृष्ण-कृष्ण हरे- हरे”की जाप के साथ परिक्रमा करते हुए हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर में ध्वजारोहण किया जायेगा।चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर ब्यापारियों का सम्मान और पुण्य का भागी बनने का अवसर चेम्बर ऑफ़ कामर्स और ब्यापारियों के लिए गौरवशाली और स्मरणीय क्षण है।जिसमे सभी ब्यापारी बंधुओं को शामिल होने की अपील की है।






