आस्थासामाजिक

माँ तारिणी मंदिर देवगांव में भव्य श्री राम कथा का आयोजन,अयोध्या की प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्या वैदेही जी करेंगी भगवान श्रीराम जी के आदर्शों और जीवन मूल्यों का वर्णन

बरमकेला । माँ तारिणी सार्वजनिक दुर्गा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भव्य राम कथा का आयोजन ग्राम देवगांव के तारिणी मंदिर प्रांगण में 2 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक का कथा आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन विशेष रुप भक्तों के आध्यात्मिक उन्नयन और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए किया जा रहा है । माँ दुर्गा की उपासना के साथ-साथ श्री राम कथा का आयोजन भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है ।

राम कथा का शुभारम्भ महोत्सव के पहले दिन होगा, जो नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन दोपहर से संध्या आरती समय तक आयोजित की जाएगी। कथा वाचक प्रसिद्ध वैदेही अयोध्या से पधार रहे हैं अपने मुखारविंद से श्रोताओं को राम कथा का रसपान कराएंगी । जो रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों के साथ भगवान श्री राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का वर्णन करेंगी ।

भक्तों कों राम कथा के माध्यम से जीवन में धर्म, सत्य, और कर्तव्य पालन का महत्व समझाया जाएगा। राम कथा के अलावा माँ दुर्गा की प्रतिदिन विधिवत पूजन और हवन का आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें ग्राम के श्रद्धालु और भक्त हिस्सा लेंगे । साथ ही 4-5 अक्टूबर दोनों दिन ओड़िसा के फेमस दारु ब्रम्ह अपेरा का भी आयोजन किया जाएगा । राम कथा और माँ दुर्गा पूजा के साथ महोत्सव का समापन नवरात्रि के अंतिम दिन हवन के साथ भव्य विसर्जन कर माँ दुर्गा के प्रासद स्वरूप भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button