व्यापारसंगठनसम्मानसामाजिक

चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा चिल्लहर नोटों का किया गया वितरणब्यापारियों ने चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा के कार्यों की सराहना

बरमकेला।छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शाखा बरमकेला द्वारा दीपावली के एक दिन पूर्व चिल्लहर नये नोटों का वितरण किया गया।


चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा एवं सचिव मुकेश अग्रवाल के अथक प्रयास एवम भारतीय स्टेट बैंक बरमकेला के मैनेजर अखिलेश जनबंधु के सहयोग से दीपावली के शुभ अवसर पर 10- 20 और 50 रूपये के नए नोटों की 1-1 गड्डी बुधवार को प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक वितरण किया गया।

इसके लिए छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज, बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा कई बार रिजर्व बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक को पत्र लिखकर मांग किया गया था।जिसका सुखद परिणाम लक्ष्मी पूजन दीपावली के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरमकेला के सहयोग से सामने आया।

जिसका वितरण चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा महासचिव मुकेश अग्रवाल द्वारा सभी ब्यापारियों को 10 बजे से 1बजे तक वितरण किया गया।
साथ ही अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा सभी सदस्यों से अपील कि गई कि 10, 20, 50 का नोट को मार्केट में प्रचलन में रखें ना कि घर में रखें ताकि जो चिल्हर समस्या है वह कम हो सके।


उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शाखा प्रबंधक को धन्यवाद देते हुए कहा किचैंबर की तरफ से ऐसी सहयोग प्रदान करते रहेंगे साथ ही सभी व्यापारियों से भी गुजारिश की स्थानीय स्तर पर बैंको में लेनदेन कर प्रोत्साहित करें।


इस तरह से चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकॉई बरमकेला की जिसकी प्रदेश में अलग पहचान रही है एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता एवं सक्रियता का ब्यापारिक हित में दिया है।जिसकी खूब सराहना हो रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button