
रायगढ़। छेत्र का सबसे विख्यात और बड़ा प्लांट जो कि रायगढ़ के प्रदूषण होने का कारण है जिंदल के खिलाफ भाजयूमो नेता आकाश शर्मा ने मोर्चा खोला लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लगातार युवाओ के साथ नागरिको को जागरूक कर रहे है । सर्वप्रथम भाजयुमो नेता ने पर्यावरण विभाग का सैकड़ों युवाओ के साथ प्रदर्शन किया एवं जम कर नारे बाजी की साथ ही जिंदल प्लांट के गेट में आकाश शर्मा ने विख्यात उद्योगपति नवीन जिंदल का पुतला फूंका अब वे जिंदल के पोस्टर में कालिख पोतने जैसा विरोध कर रहे । आकाश का कहना है कि जिंदल द्वारा लगातार रायगढ़ की फिजाओ में जहर घोलने का कार्य किया है ना रोजगार दिया है ना विकास दिया है । किसी भी हाल में छेत्र की जनता युवा महिला उनके जनसुनवाई को सफल होने नही देंगे






