
बिलाईगढ़ निकट ग्राम मुड़पार में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को हुआ बहुत ही शानदार कवि सम्मेलन जहाँ विभिन्न क्षेत्रों एवं विधाओं के कवियों ने खूब रंग जमाते हुए देर रात तक हँसी-ठहाकों से समां बाँधते हुए लोगो को झूमने पर विवश कर दिए उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि संचालक शशिभूषण सनेही कैथा,सफर जौनपुरी सावनेर, ईश्वर आरुग बेमेतरा,कैलाश कुँवारा बालोद,मीरा मृदु बिलासपुर, जमुना जवान गोरा रायगढ़,कमलेश यादव धाकड़ बरमकेला एवं लोकनाथ तांडे बिलाईगढ़ से आमंत्रित कवि रहे उक्त कार्यक्रम में अनेकों विद्वत जन प्रवक्ताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम टंडन जी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी
,अति विशिष्ट अतिथि श्री राधेश्याम बघेल जी शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गिरवर निराला जी, हरि भास्कर जी,राजेश बारटे जी,राम पंकज जी, राकेश मानिकपुरी जी सहित अनेकों गणमान्य विद्वान अतिथि उपस्थित थे जिन्होंने बाबा साहब भीमराव के योगदान एवं संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उद्बोधन दिए|
भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कला एवं साहित्य संस्थान मुड़पार द्वारा बरमकेला के युवा हास्य कवि कमलेश यादव ‘धाकड़ ‘ को उनके रक्तदान(38 वर्ष की आयु में 20 बार) के लिए परमार्थ सम्मान से सम्मानित किया गया।






