
केक मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायगढ़/सुधीर चौहान। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में शनिवारीय कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 31दिसंबर 2022 को संस्था प्रमुख शिरीष शारडा व सचिव तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण, शिक्षाशास्त्र के प्राचार्य प्रो तेजराम नायक व यूजी,पीजी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा शनिवारीय गतिविधि कार्यक्रम प्रभारी प्रो सुजाता दास के नेतृत्व में केक मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कॉलेज के अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।जिसमे प्रथम स्थान दीपिका पटेल बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पायल अग्रवाल बीएड प्रथम वर्ष,तृतीय स्थान संयुक्त रूप से दीक्षा गुप्ता व दीपलाल सा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लिए तथा स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते एवं प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के गतिविधि से छात्र छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को मंच मिलता हैं। उनमें रचनात्मकता सृजित होती है।

यूजी ,पीजी प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने कहा कि कॉलेज में प्रत्येक शनिवार को विविध गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य छात्र छात्राओं के कला कौशल , बौद्धिक क्षमता, में वृद्धि कर उन्हें बहुआयामी बनाना है।इस अवसर पर प्रो शरद पंडा, प्रो भरत सिदार, प्रो केशव पटेल ,प्रो प्रतिभा गुप्ता,प्रो प्रीति नंदे, प्रो मयंक डनसेना , जी जी बोर्डिंग स्कूल धनुहारडेरा के प्रभारी शांति महंत, भारती जशवानी समस्त स्टाफ तथा कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।






