खेलमनोरंजनसंगठनसामाजिक

ग्राम पंचायत लोधिया में शिव सेना कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

बरमकेला/सुधीर चौहान:- विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत लोधिया में चल रही शिवशेना ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तुलसी विजय बसंत ने फीता काटकर उद्घाटन 2 जनवरी को किया ।

जिसमे कटंगपाली और लोधिया जूनियर टीम मुकाबले के साथ हुआ। लोधिया में कबड्डी प्रतियोगिता का यह पांचवा वर्ष है जिसमें लगभग सीनियर जूनियर 150 टीम हिस्सा लेंगे।

आज का मुकाबला कटंगपाली और लोधिया जूनियर टीम के मध्य लगभग 1000 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति में खेला गया। जिसमे प्रथम पुरस्कार ग्राम पंचायत सरपंच प्रवीण गुड्डू सारथी अध्यक्ष के द्वारा 15001 रुपया व कप, द्वितीय पुरस्कार प्रेम बंजारा उपाध्यक्ष के द्वारा 7001 रुपया व कप तृतीय पुरस्कार कुलदीप डनसेना 3501रुपया व कप चतुर्थ पुरस्कार चरण सिदार 2001 व कप तथा प्रवेश शुल्क 301 रुपया रखा गया है।

साथ में 18 वर्षीय कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 3001 रुपया व शील्ड द्वितीय पुरस्कार 2001 रुपया व शील्ड तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार में 1001 रुपया और शील्ड तथा प्रवेश शुल्क 201 रुपया रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तुलसी विजय बसंत,जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारू राम सारथी,जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक,सरपंच प्रवीण गुड्डू सारथी,धर्मेंद्र चौहान,दीपक पटेल,मोहित पटेल,प्रेम बंजारा,उद्धव बरेठ,विद्याधर सिदार, बोटलाल भोई,

नान्हू,मोहनलाल,रहसलाल,मिंकेतन,देवेंद्र,शिवचरण,जय,गोवर्धन,सदानंद,भगतराम सहित समस्त ग्रामवासियों की विशेष सक्रियता से लोधिया का कबड्डी प्रतियोगिता विशेष चर्चित व सफल रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button