
बरमकेला/सुधीर चौहान:- जनपद पंचायत बरमकेला क्षेत्र क्रमांक 5 की जनता के इसने और समर्थन से भाजपा समर्थित श्रीमती अनिता शंभू नाथ प्रधान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

जनता की सेवा करने और अपने क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने श्रीमती अनीता प्रधान मैदान में उतर चुकी है। उनकी निष्ठा समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए जनता का समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे जिन्होंने उनके प्रति अपना विश्वास और आशीर्वाद प्रकट किया है।






