
बरमकेला/सुधीर चौहान:-जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 4 से जनपद सदस्य हेतु श्रीमती सुभाषिनी गौतम बारिक ने नामांकन भर लिया है, जो ग्राम पंचायत लिप्ती के ग्राम लिप्ती निवासी हैं। क्षेत्र में उनकी लोकिप्रयता और राजनीति के अनुभव को देखते हुए ये सीट बहुत ही रोमांचक होने वाली है।

निवर्तमान सुभाषिनी गौतम बारीक ग्राम पंचायत लिप्ती के सरपंच के रूप में काम कर जनता की सेवा कर चुकी है, अपने ग्राम पंचायत के सभी लोगो तक बुनयादी सुविधा उपलब्ध कर कई विकास कार्य भी किया और पिछले 5 साल बरमकेला जनपद के विकाश के रूप में चर्चित ग्राम पंचायत में से शामिल है।






