
सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जन सैलाब: अभिलाषा कैलाश नायक के नामांकन बना ऐतिहासिक आंदोलन
बरमकेला/सुधीर चौहान। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने अपनी सासु मां का आशीर्वाद लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट और नामांकन दाखिल किया। वे भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर अनिकेत साहू के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

क्षेत्र के कार्यकर्ता व समर्थको की उमड़ी भीड़
डॉ. अभिलाषा नायक के मैदान में उतरने से जिला पंचायत क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके समर्थन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नामांकन के दौरान सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने अभिलाषा नायक के समर्थन में नारे लगाए।

पढ़िए क्या कहती है प्रत्यासी
भाजपा प्रत्याशी अभिलाषा नायक ने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को पहले प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीतती हैं, तो ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान देंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि उनकी जीत से क्षेत्र में नए विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यकर्ता व समर्थको का जताया आभार
नामांकन दाखिल करने के बाद अभिलाषा नायक ने सैकड़ो की संख्या में आए सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया और चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने का विश्वास जताया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।








