
बरमकेला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से श्रीमती फूलबाई सुभाष चौहान ने भारी उत्साह के साथ नामांकन दाखिल कर धुवाधर जनसंपर्क कर जनताओ का आशीर्वाद ले रही हुई। अपने क्षेत्र के पांच पंचायत और दस गांव में सघन जनसंपर्क कर रही है।

क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और पूर्व अनुभव को देखते हुए चुनावी दौड़ में वे मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही हैं। इससे पहले भी सरपंच के रूप में जनता की सेवा कर चुकी हैं। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हुईं।

उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उनका जनसंपर्क और लोकप्रियता बढ़ी है। जनसंपर्क के दौरान फूलबाई ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा, क्षेत्र की जनता को अब किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

हर छोटे से छोटे काम में मैं हमेशा साथ रहूंगी। विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। फूलबाई के पक्ष में सैकड़ो समर्थक उनके पक्ष में आज नवापाली बोईरडीह धूमाभाटा सिंघारपुर में घर घर जाकर लोगो से बोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने अपील कर रहे है।







