चुनावराजनीतिसामाजिक

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 में नीलम किशोर पटेल का सघन जनसंपर्क,मिल रहा जबरदस्त समर्थन

बरमकेला/ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 में इस बार चुनावी मुकाबला जबरदस्त होते नजर आ रहा है। बरमकेला जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने अपनी धर्मपत्नी नीलम पटेल को इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। नीलम पटेल पहले भी सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य रह चुकी हैं, उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है जिससे जनता उनके कार्य से बहुत खुश है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है की क्षेत्र के लोग उन्हें तीसरी बार जनपद पंचायत सदस्य बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

नीलम पटेल के समर्थन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं बरगद छाप पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रही हैं और नीलम पटेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। जनता का विश्वास उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर टिका है। लोग मानते हैं कि उनका अनुभव और नेतृत्व क्षेत्र में विकास को नई गति देगा।

चुनाव में जनता फिर से नीलम पटेल से उम्मीद कर रहे है कि वे मूलभूत सुविधाओं और नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। चुनाव प्रचार के दौरान जनता का भारी समर्थन यह संकेत दे रहा है कि नीलम पटेल इस बार भी एक मजबूत दावेदार हैं और उनकी जीत की संभावनाएं काफी मजबूत दिख रही हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button