चुनावराजनीतिसामाजिक

झनकपुर में यशवंत नायक का धुंआधार जनसंपर्क,मिला अपार समर्थन,लगे गाड़ी छाप जिंदाबाद के नारे


सारंगढ़:- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी यशवंत नायक उनके हृदय में कल आखिरी दिन भी जबरदस्त डोर टू डोर जनसंपर्क किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए है, ऐसे में यशवंत नायक अपने गांव झनकपुर में घर-घर जाकर समर्थन मांगा और विकास का वादा किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा कि यदि वे विजयी होते हैं, तो वे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर आशीर्वाद मांगा और भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे। ग्राम पंचायत झनकपुर में यशवंत नायक के समर्थन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

बड़ी संख्या में लोगों ने उनके समर्थन में रैली निकाली और घर-घर जाकर गाड़ी छाप को वोट देने की अपील की और जिंदाबाद के नारे भी जोरदार गली गली लगाने लगे।

ग्रामीणों के इस उत्साह को देखते हुए यह साफ झलक रहा है कि यशवंत नायक को झनकपुर में मजबूत जनसमर्थन प्राप्त है। अब देखना होगा कि यह समर्थन वोटों में कितना बदलता है और क्या वे चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर पाते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button