राजनीतिसामाजिक

कांग्रेस समर्थित डॉ. विद्या किशोर चौहान बने बरमकेला जनपद अध्यक्ष

सारंगढ़:- जनपद पंचायत बरमकेला में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार डॉ. विद्या किशोर चौहान ने जीत दर्ज की है। नवगठित जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ में हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. विद्या किशोर चौहान को कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा समर्थित दीपमाला जांगड़े को 12 मत मिले। इस करीबी मुकाबले में कांग्रेस ने एक मत के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। डॉ. विद्या किशोर चौहान की इस जीत को कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि बरमकेला में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो रही है। जीत के बाद डॉ. विद्या किशोर चौहान ने कहा कि यह जीत जनता की सेवा और उनके विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस जीत के साथ कांग्रेस ने बरमकेला में अपनी राजनीतिक स्थिति और अधिक मजबूत कर ली है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button