
पुसौर/सुधीर चौहान:- गांड़ा समाज पुसौर के पदाधिकारियों द्वारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान जी को पुसौर के नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके निवास स्थान डूमरमुड़ा में सौजन्य भेंट कर पूरे समाज के तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। गाड़ा समाज सहित पूरे पुसौर ब्लॉक वासियों के लिए यह गौरवांवित क्षण है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रायगढ़ जिला अध्यक्ष अमृत लाल चौहान(गुरुजी),ब्लॉक अध्यक्ष चेहरा लाल चौहान,संरक्षक खुशीराम चौहान,त्रिनाथ चौहान, लोचन चौहान जी (शिक्षक)प्रदेश सह सचिव,उजागर चौहान जी ब्लॉक सचिव,मणी लाल चौहान ब्लॉक कोषाध्यक्ष,भुवनेश्वर चौहान (शिक्षक) संचालक,विनोद चौहान, सुदामा चौहान सरपंच प्रतिनिधि,विनोद चौहान, घुराऊराम चौहान जी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।






